मुज़फ्फरनगर।शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपने ही बहनोई पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने और घर से 70 हज़ार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली पहुँचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि वह पल्लेदारी का काम करता है और 20 सितंबर से 27 सितंबर तक काम के सिलसिले में करनाल गया हुआ था। इस बीच उसके बच्चे बीमार पड़ गए। इलाज कराने के लिए उसने अपनी पत्नी को अपनी बहन के साथ जिला अस्पताल भेजा, जहाँ बच्चों को भर्ती कराकर उनका उपचार चल रहा था।

पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए उसकी पत्नी अपने नंदोई इकराम के साथ जिला अस्पताल से अचानक लापता हो गई।व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी केवल घर छोड़कर नहीं गई, बल्कि घर में रखे करीब 70 हज़ार रुपये भी साथ ले गई है। जब वह करनाल से वापस लौटा तो उसे पूरी घटना का पता चला। इसके बाद उसने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी की वापसी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights