दो बेटियों के बाद नहीं हुआ बेटा तो महिला ने किया आत्महत्या 

-सुरियावां क्षेत्र के गांव वीरभद्र पट्टी का मामला, पति ने फंदे से लटकता देखा शव

भदोही, 04 फरवरी (हि.स.)। जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बेटा न पैदा होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर किया है। उसके पास दो बेटियां पहले से मौजूद हैं।

थाना सुरियावां क्षेत्र के गांव वीरभद्र पट्टी में विवाहिता सोनी (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला साड़ी के फंदे में झूलती मिली। सुरियावां थानाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के दावे के अनुसार, पति जितेंद्र बिन्द और परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रात में महिला रोज की तरह भोजन करने के बाद सोने चली गई। सुबह पति जब कमरे में गया तो पत्नी साड़ी के फंदे में झूलती मिली।

पूछताछ में परिजनों ने बताया कि महिला को दो बेटियां हैं जिनकी उम्र नौ और ग्यारह साल है। महिला को लड़का न पैदा होने ने वह बेहद दुःखी रहती थी। इस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

सुरियावां थानाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के दावे के अनुसार घटना स्थल में मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में महिला के शव को फंदे से उतारा गया। उनकी तरफ से किसी प्रकार का आरोप ससुराल वालों पर नहीं लगाया गया है। फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया। पुलिस दूसरे बिंदुओं पर भी जाँच करेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights