ओ’रूर्के ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट में हिस्सा लिया था, जहां तीसरे दिन खेल के दौरान उन्हें पीठ में अकड़न महसूस हुई थी। उन्होंने उस मुकाबले में कुल 23 ओवर फेंके थे और 3 विकेट झटके थे।

पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने ज़िम्बाब्वे को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। अब टीम दूसरा टेस्ट जीतकर दो मैचों की सीरीज़ में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। दूसरा टेस्ट 7 अगस्त से बुलावायो के क्वींस क्रिकेट क्लब में शुरू होगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights