west-district-anti-narcotics-squad-arrests-five

पुलिस उपायुक्त दराड़े शरद भास्कर ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर को राजौरी गार्डन इलाके में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो महिलाओं कौशिका उर्फ किट्टू और रोजा को गिरफ्तार किया। इनके पास से 439.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इनसे पूछताछ और तकनीकी जांच से तस्करी चेन में अन्य लोगों की संलिप्तता का खुलासा हुआ। पुलिस ने सात नवंबर को माखन सिंह और मनीष सिंह को पकड़ा। जांच से पता चला कि माखन सिंह बतौर बिचौलिया ग्राहकों की व्यवस्था करता था जबकि मनीष सिंह तस्करी के अंतिम चरण को संभालता था। लगातार निगरानी और सीडीआर खंगालने के बाद मुख्य तस्कर के रूप में सुमित नामक व्यक्ति की पहचान हुई जो आरके पुरम क्षेत्र से यह नेटवर्क चला रहा था।

15 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य तस्कर सुमित को दबोच लिया गया। इसकी आरके पुरम सेक्टर 12 स्थित झुग्गी से अतिरिक्त 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पहले गिरफ्तार महिला रोजा उसकी पत्नी है जबकि कौशिका उसकी पत्नी की दोस्त हैं। इसके अलावा इनके पास से कार व स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights