west-asia-war-turkiye-isreal

इस्तांबुल, 20 मार्च । पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल के तीन हफ्ताें से जारी युद्ध के बीच तुर्किए के साथ भी इजराइल के संबंध बिगड़ रहे हैं। शुक्रवार काे तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का “आतंकवाद” क्षेत्रीय और वैश्विक, दोनों तरह की शांति के लिए खतरा है।

तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडाेलू के अनुसार, तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने ईद-उल-फितर के मौके पर एकता और एकजुटता का संदेश दिया, साथ ही मध्य पूर्व में हाल के घटनाक्रमों पर चिंता जताई। एर्दोगन ने कहा, “नेतन्याहू का आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक शांति के लिए खतरा बना हुआ है और ईरान से होने वाले हमलों ने हमारे क्षेत्र में अस्थिरता को और गहरा कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि तुर्किए शांति और स्थिरता बहाल करने तथा बातचीत और कूटनीति को फिर से शुरू करने के लिए अपने सभी संसाधनों को जुटा रहा है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि हम एक-दूसरे का साथ देकर उम्मीद, धैर्य और दृढ़ता के साथ अपने क्षेत्र के इस कठिन दौर से बहुत जल्द उबर जाएंगे।

क्षेत्र के अन्य संघर्षों का ज़िक्र करते हुए एर्दोगन ने कहा कि तुर्किए के प्रयासों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्षों में ईद के मौके पर विराम लग पाया है; उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष-विराम स्थायी हो जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights