बरेली, 4 नवंबर । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार काेे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद विमान से बरेली आगमन पहुंची। जहां त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन पर चेंज ओवर के बाद दिल्ली रवाना हाे गईं। एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर राष्ट्रपति के स्वागत में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रपति काे पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और प्रदेश सरकार की ओर से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एयरफोर्स अधिकारियों ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रोटोकॉल की संपूर्ण व्यवस्थाएं की थीं। चेंज ओवर प्रक्रिया के दौरान सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने राष्ट्रपति को औपचारिक सम्मान दिया। राष्ट्रपति के बरेली आगमन को लेकर पूरे प्रशासनिक तंत्र में सुरक्षा व्यवस्था के साथ उत्साह देखा गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights