देश में गर्मी का सितम जारी, ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में पारा 45.5 डिग्री के पार

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। शुक्रवार को ब्रह्मपुरी (विदर्भ) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर और पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, विदर्भ, समीपवर्ती मराठवाड़ा, पूर्वोत्तर झारखंड, पश्चिमी गंगा के तटीय क्षेत्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया। विदर्भ में कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर लू चली है। मौसम विभाग के अऩुसार अगले तीन दिनों तक गर्मी का सितम इसी तरह जारी रहेगा।

शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 दर्ज किया और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल के साथ 30 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवाए चल सकती है। दिल्ली के कुछ स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 से 43°C और न्यूनतम तापमान 23 से 25°C के बीच रहने की संभावना है। इसी तरह रविवार को भी कमोवेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश, उत्तर-पूर्व असम, निकोबार द्वीप समूह में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। उत्तर-पश्चिम भारत, उत्तर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है और देश के बाकी हिस्सों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights