महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक उद्घाटन समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री आंगनवाड़ी केंद्र मठपुरैना (केंद्र क्रमांक-01, नगर निगम क्षेत्र) तथा आंगनवाड़ी केंद्र कांदुल (केंद्र क्रमांक-02, ग्रामीण क्षेत्र) का भ्रमण करेंगी। वे शहरी और ग्रामीण आंगनवाड़ी सेवाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव देंगी।

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पोषण संवर्धन कार्यक्रम, परामर्श सत्र, सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां तथा मंत्रीजन से संवाद जैसी पहलें आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्य प्रदेश में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे “स्‍वस्‍थ नारी – सशक्‍त परिवार” और “8वां राष्ट्रीय पोषण माह” भी लॉन्च करेंगे। यह अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान होगा, जिसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights