बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, ‘वॉर 2’ ने रिलीज़ के पांचवें दिन सिर्फ 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 183.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 57.35 करोड़ रुपये पहुंचा। तीसरे दिन इसने 33.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 32.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। इस बार ऋतिक रोशन पहली बार कियारा आडवाणी के साथ पर्दे पर नजर आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। वहीं, स्क्रीन पर ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का सीक्वल है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights