लखनऊ। राज्य में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कारण यूपी पंचायत की वोटर लिस्ट के लिए अब प्रतीक्षा करनी होगी। राज्य चुनाव आयोग की ओर से नया आदेश जारी किया गया जिसमें अब पंचायत चुनाव मतदाता वोटर लिस्ट 6 फरवरी को प्रकाशित की जायेगी।
उत्तर प्रदेश चुनावों की मतदाता सूची तैयार करने में जिलो में लापरवाही सामने आ रही है। पहले पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट 15 जनवरी को आनी थी मगर अब राज्य में जारी एसआईआर के कारण पंचायत चुनाव से संबधित वोटर लिस्ट 6 फरवरी तक जारी की जायंेगी। पंचायत वोटर लिस्ट के आने में देरी का सबसे बडा कारण डुप्लीकेट मत है। आकड़ो के अनुसार राज्य की मतदाता सूची 2.27 करोड़ मतदाता है। जिनको काटने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने अगस्त माह में ही राज्य के सभी जिलों को पत्र भेजकर यह कार्य करने के लिए कहा था। जानकारी के अनुसार अब ड्राप्ट मतदाता सूची 23 दिंसबर को जारी होगी। पहले इसे 5 दिसंबर को जारी किया जाना था। मतदाता सूची पर दावे और आपत्ति का निस्तारण 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक किया जायेगा। पहले यह कार्य 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक किया जाना था। बार-बार दिशा निर्देशो के बाद भी जिलों में अधिकारी डुप्लीकेट मतदाताओ के नाम काटने मे ंढिलाई बरत रहा है।
उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में कुल 12.43 करोड़ मतदाता है और राज्य में कुल 90.76 लाख मतदाताओ के नाम दो या तीन-तीन बार होने के कारण डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या 2.27 है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights