vns-temperature-vishvnath-temple

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा के बाहर सड़क पर गिनती के यात्रियों के अतिरिक्त कोई व्यक्ति दिखाई नहीं पड़ा। वहीं, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर दर्शन को आने वाले भक्तों की गिनती पर कोई असर नहीं हुआ। घने कोहरे में भी श्रीकाशी विश्वनाथ के भक्तों की भारी भीड़ बनी रही।

वाराणसी में दर्शनार्थ आए लखनऊ के अग्रवाल परिवार ने भोर में श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन किए। परिवार में शामिल अमित अग्रवाल ने कहा कि जहां एक ओर घना कोहरा है, वहीं ठंड से कंपन जैसी स्थिति है। इसके बावजूद बाबा के दरबार में लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं है। उन्होंने भी परिवार के साथ दर्शन पूजन किया है।

वाराणसी के लिए आने वाली ट्रेनों की रफ्तार पड़ी धीमी

सर्दी और कोहरे के कारण वाराणसी के लिए आने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ, बिहार से वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन आने वाली कई ट्रेन विलंब से पहुंच रही है। कोहरे के कारण वंदेभारत एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे विलंब हुई है। लखनऊ से आने वाली शटल एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण विलंब हुई।

————

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights