शिष्टमंडल ने कुलपति प्रो. रावत के कार्यकाल में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्य तथा प्रशासनिक सुधारों में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी पहल से विश्वविद्यालय ने देश में शिक्षण व अनुसंधान के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान बनाया है। इसी क्रम में हाल ही में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. रावत को ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ प्रदान किए जाने पर भी बधाई व शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। भेंट करने वालों में कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य अरविंद पडियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पंकज बर्गली, सभासद भगवत रावत, डॉ. मोहित रौतेला तथा विक्रम रावत शामिल रहे।
