vatican-city-christmas-celebration

वेटिकन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पोप लियो ने सेंट पीटर बेसिलिका में रात को क्रिसमस मास की अध्यक्षता करते हुए चमकीले तारे को याद किया। उन्होंने कहा, “एक नई जली हुई चिंगारी आसमान को रोशन कर रही है।” उन्होंने कहा कि प्रभु हर जगह मौजूद है। आसमान में टिमटिमाता यह तारा हर अंधेरे को रोशन करता है। इसकी रोशनी से पूरी मानवता एक नए और अनंत जीवन की सुबह देखती है।

पोप लियो ने कहा यीशु के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए यह प्रार्थना करनी चाहिए कि वह हमें सभी बुराइयों से छुटकारा दिला सकें। पोप ने कहा कि शिशुओं की देखभाल में दिव्यता का अनुभव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “प्रभु हर इंसान में खुद को प्रकट करते हैं।” पोप ने इस बात पर जोर दिया कि ईश्वर हर व्यक्ति की अनंत गरिमा को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि “मसीह के दिल में प्रेम का बंधन धड़कता है। यह बंधन स्वर्ग और पृथ्वी, निर्माता और जीवों को जोड़ता है।” पोप ने कहा कि इस सत्य को पहचानने की जरूरत है।

पोप लियो ने इस अवसर पर पिछले साल के समारोह को याद किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल इसी दिन पोप फ्रांसिस ने जुबली वर्ष की शुरुआत के मौके पर सेंट पीटर बेसिलिका का पवित्र दरवाजा खोला था। आखिर में पोप लियो ने सभी के बीच क्रिसमस की खुशी बांटने का आह्वान किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights