शोभायात्रा को लेकर सुबह नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पर गोवर्धन पूजा समिति की बैठक भी हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष विनोद यादव ‘गप्पू’ ने अखिल भारत वर्षीय गोवर्धन पूजनोत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर पदाधिकारियों से विमर्श किया। तय हुआ कि परम्परानुसार हथुआ मार्केट लहुराबीर से दिन में 12 बजे शोभायात्रा उठकर नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। संचालन समिति के महामंत्री जयप्रकाश यादव ने किया। बैठक में कैलाश यादव ,श्रीप्रकाश यादव ,मदन यादव ,पारस यादव, अशोक यादव ढुल्ली ,विजय यादव ,एडवोकेट अभय यादव, भोला यादव, आनंद यादव, विनीत यादव, किशन यादव एडवोकेट रमेश यादव आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights