देहरादून, 25 अगस्त । उत्तराखंड में उड़ान योजना के तहत राज्य के पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेली सेवा 30 सितंबर तक शुरु होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेली और रेल नेटवर्क में विस्तार के लिए संबंधित दोनों केंद्रीय मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।

दरअसल, बीते दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार करने के लिए सहयोग मांगा था। इस पर केंद्रीय मंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सूचित किया है कि उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़-मुनस्यारी–पिथौरागढ़ हेली सेवा के लिए हैरिटेज एविएशन का चयन कर लिया गया है। यह सेवा 30 सितंबर तक शुरु होने की उम्मीद है।

इसी तरह पिथौरागढ़-धारचूला-पिथौरागढ़ मार्ग पर भी उड़ान योजना के तहत हेली सेवा की तैयारी की जा रही है। इसके लिए धारचूला में हेलीपैड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है। इस रूट पर भी सेवा संचालन के लिए हैरिटेज एविएशन को प्रारंभिक सहमति दे दी गई है। इसी तरह पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच उड़ान योजना के तहत सेवा संचालन का प्रस्ताव एयरलाइंस की तरफ से आने पर इस पर सकारात्मक होकर विचार किया जाएगा।

टनकपुर–अछनेरा रेल सेवा का अध्ययन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि मंत्रालय व राज्य सरकार की मांग के अनुरुप अछनेरा-टनकपुर विशेष रेलगाड़ी परिचालन के लिए फिजिबिलिटी अध्ययन करवा रहा है। इसी क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights