शनिवार को श्रीमती मंजीरा देवी विश्वविद्यालय, हिताणू थनारी, डुंडा, उत्तरकाशी उत्तराखंड स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त संकाय नर्सिंग एवं पैरामेडिकल, शिक्षक शिक्षा (B.Ed), फार्मेसी, आयुर्वेद एवं इंजीनियरिंग विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि “उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध मिलेट्स का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्वस्थ खानपान अपनाएं और पाश्चात्य सभ्यता के प्रभाव में आए बिना अपने राज्य और देश की संस्कृति को सहेजें। पलायन को रोकने और स्व-रोज़गार को बढ़ावा देना आवश्यक है। लोकल के लिए वोकल की भावना से कार्य करना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विलुप्त हो रही संस्कृति को बचाना युवाओं का दायित्व है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा ताकि चारों धाम की सांस्कृतिक परंपरा को सुरक्षित रखा जा सके।
इस दौरान कुलपति ने रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, तथा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित सभी के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अमित, परीक्षा नियंत्रक नवीन नौटियाल, ओएसडी मधुवाल, डॉ. विवेक भट्ट, डॉ. कपिल मोहन उपाध्याय ने अपने शुभकामना संदेश में विद्यार्थियों को प्रेरित किया। मंच संचालन साहिल वर्मा एवं अभिषेक उनियाल ने किया।
