भ्रमण की शुरुआत एन आई.एम. कॉन्फ्रेंस हॉल में परिचय सत्र से हुई, जिसमें अधिकारियों को संस्थान की विरासत, प्रशिक्षण पद्धतियों तथा भारत में साहसिक खेलों और पर्वतारोहण को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट क्लाइंबिंग का लाइव डेमो तथा बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स पर आधारित एक संक्षिप्त फिल्म देखी।
अधिकारियों ने एन.आई.एम. परिसर एवं हिमालय संग्रहालय का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पर्वतारोहण के इतिहास, प्रसिद्ध अभियानों, उपकरणों तथा हिमालयी पर्यावरण से जुड़ी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। संग्रहालय में प्रदर्शित उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, हस्तशिल्प और जीवनशैली ने उन्हें राज्य की सांस्कृतिक विविधता एवं हिमालयी समाज की परंपराओं से रू-ब-रू होने से निम की यादें अपने साथ लेकर गये है ।
इस अवसर पर संस्थान के उपप्रधानाचार्य कैप्टन जी. संतोष कुमार, रजिस्ट्रार प्रवीन कुमार तथा संस्थान के प्रशिक्षकगण उपस्थित रहे।
