विधायक ने राज्य सेक्टर मद 2 करोड़ 44 लाख 78 हजार की स्वीकृत लागत से कंडियाल गांव (पुरोला) में पुरोला गुंदियाट गांव मोटर मार्ग के किमी 7 से कंडियाल गांव मोटर मार्ग का किमी 1 से 4 तक मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य का शरादीय नवरात्र में भूमि-पूजन करके कार्य का शुभारंभ किया।
बता दें कि लम्बे समय से इस मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की जा रही थी विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है पुरोला विधानसभा के प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की प्रक्रिया गतिमान है वर्तमान में बहुत ही कम गीने चुनें गांव सड़क मार्ग से वंचित हैं लेकिन प्रत्येक गांव के लिए सड़क स्वीकृत की गई है इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से सरबडियार पट्टी एवं बनाल पट्टी तक पहुंचना आसान होगा और आवागमन सुलभ होगा।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष पुरोला रामचन्द्र पंवार, ओबीसी आयोग के सदस्य मोहब्बत नेगी, मण्डल महामंत्री शिशपाल रावत, पूर्व जिलापंचायत सदस्य गोविन्द राम नौटियाल, प्रधान कंडियाल गांव गोविन्द ज्याड़ा, निवर्तमान प्रधान बीजू पंवार, जयवीर सिंह रावत, नागराजा मंदिर समिति पुरोला अध्यक्ष मदन नेगी, ओडारू जखण्डी मटिया महासू के पुजारी ओम प्रकाश नौडियाल आदि मौजूद रहे।
