ज्ञापन में कहा गया कि लघुडाल खंड सिंचाई योजना के अंतर्गत विकास खंड नौगांव, पुरोला व मोरी के पंप ऑपरेटर लिफ्ट स्कीम पर कार्यरत जो सिंचाई विभाग द्वारा संचालित है। सभी ऑपरेटरों को 18 से 20 साल हो चुके हैं। लेकिन विभाग द्वारा अभी तक 5700 मानदेय दिया जा रहा है।

उन्होंने समान वेतन समान कार्य के तहत सभी ऑपरेटरों को नियमित करवाने के साथ -साथ वेतन बढ़ोतरी की की भी मांग की है। उन्होंने विभाग पर शोषण करने का भी आरोप लगाया है । विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से वेतन दिलाया जा रहा है। विभाग द्वारा जो ठेकेदारी प्रथा चलाई जा रही है जिससे सभी ऑपरेटर असंतुष्ट है। जिससे पंप ऑपरेटर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

अध्यक्ष पंप ऑपरेटर रामराज सिंह चौहान, धनबीर सिंह रावत, विपिन सिंह परमार, दीपका, बिरेन्द्र सिंह, जयदेव सिंह, कैलाश सिंह, सुरेश राणा, रोशन लाल आदि मौजूद रहे है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights