जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से लेकर गोमुख तक के क्षेत्र को घोषित किए गए भागीरथी ईकों सेंसेटिव जोन के अंतर्गत अनुमत एवं विनियमित गतिविधियों तथा निर्माण कार्यों के लिए मॉनीटरिंग कमेटी का अनुमोदन लिए जाने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने ईको सेंसटिव जोन में अलाउड, परमिटेड,और रेगुलेटेड वर्गों को विशेष ध्यान में रखते हुए परियोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को हुई बैठक में भागीरथी ईको सेंसटिव जोन से संबंधित विभिन्न विभागों के कुल 9 प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ईको सेंसटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और सेंसेटिव जोन में ऐसी परियोजनाएं शुरू की जाएं जो पर्यावरण के अनुकूल हों और स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हों।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड उत्तरकाशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी, बीडीओ भटवाड़ी अमित ममगई, सहित संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights