पर्व का उल्लास ग्रामीण अंचलों में देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों में नागपंचमी पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए।

मंगलवार को कुपडा गांव में भगवान शेषनाग देवता के मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भोग अर्पित किया और शेषनाग देवता के दर्शन किए। मेले में मक्खन की होलडा खेलीउ गई। वहीं ग्रामीणों ने नागपंचमी पर यमुना घाटी के कुपडा गांव समेत गीठ पट्टी, गंगा घाटी के बसराली गांव मंत्र उच्चारण के साथ नाग देवता मंदिर में पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के साथ नागपंचमी का पर्व मनाया है। बाद में एक विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।

उधर बार्सू गांव में बासुकी नाग देवता, गौरवशाली से नाग देवता, केलसू क्षेत्र के भंकोली गांव में आयोजित नागपंचमी में नागदेवता मनेरी, नागदेवता औंगी, नागदेवता अगोड़ा, नागदेवता नौगांव और सर्पनाथ देवता ढासडा की देव डोलियों के साथ मेला आयोजित हुआ। जिसमें रासौ नृत्य के साथ सभी देव डोलियों का नृत्य हुआ, गांव के मेले में गांव की ध्याणियों एवं अन्य गांवों से आये लोगों ने मेले का आनंद लिया। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने राशों तांदी नृत्य कर खूब झूमे। मेले में श्रद्धालुओं ने आराध्य देव शेषनाग, जाखेश्वर महादेव व शमेंश्वर , नाग देवता का आशीर्वाद लिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights