राज्यपाल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भातखंडे संगीत महाविद्यालय, देहरादून के कलाकारों ने गांधी के प्रिय भजनों- ‘‘वैष्णव जन तो तैने कहिये जे पीर पराई जाणि रे’’, ‘‘श्री राम चन्द्र कृपालु भजुमन’’, ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया, पायो जी मैने राम रतन धन पायो, दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल की संगीतमय प्रस्तुति दी।

प्रार्थना सभा में राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सम्पूर्ण विश्व के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और विशेषकर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी सादगी और सरलता से परिपूर्ण जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आह्वान किया कि हमें इन महान विभूतियों के विचारों और आदर्शों से सीख लेकर विकसित एवं विश्व गुरु भारत के निर्माण की दिशा में सतत प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, वित्त नियंत्रक तृप्ति श्रीवास्तव एवं राजभवन के अन्य अधिकारीगण एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights