‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने दिया आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश : महेंद्र भट्ट

देहरादून, 27 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के माध्यम से पहलगाम हमले पर देशवासियों के मन की बात, दुनिया भर को सुना दी है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि आक्रोश और प्रतिकार की आग में अब आतंकियों और उनके आकाओं का स्वाह होना तय है।

यह कार्यक्रम कैंट विधानसभा के मां नंदा देवी मंडल के बूथ संख्या 123 यमुना कॉलोनी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुना। इस मौके पर स्थानीय विधायक सविता कपूर, मण्डल अध्यक्ष देव सुमन नगर, सुमित पाण्डे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पूर्व, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए व्यक्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले को लेकर जो कुछ कहा, वह देशवासियों को पहुंचे आघात और पीड़ा को दर्शाता है। उन्होंने देश को भरोसा दिलाया है। उनके संदेश के बाद 140 करोड़ भारतवासी उनके पीछे एकजुट हैं और उनके प्रत्येक कदम पर साथ मजबूती से खड़ा हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार भी एक-एक पाकिस्तानी को ढूंढ ढूंढ कर उन्हें वापिस देने की कार्यवाई में जुटी है, जिसमें सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बावजूद इसके जो छिपने बचने की कोशिश करेंगे, उन पर कठोर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights