ईरान के शीर्ष राजनयिक ने रविवार को चेतावनी दी कि देश के परमाणु स्थलों पर अमेरिका के हमलों के दूरगामी परिणाम होंगे और तेहरान के पास पलटवार करने के सभी विकल्प मौजूद हैं।

विदेश मंत्री अब्बास अरागची इस्फहान, फोर्दो और नतांज पर अमेरिकी हमलों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले शीर्ष अधिकारी हैं।

अरागची ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘आज सुबह की घटनाएं बहुत ही भयानक हैं और इनके दूरगामी परिणाम होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र चार्टर और आत्मरक्षा के लिए वैध कदम की अनुमति देने संबंधी इसके प्रावधानों के अनुरूप ईरान के पास अपनी संप्रभुता, हितों और लोगों की रक्षा के लिए सभी विकल्प मौजूद हैं।’’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights