upnl-contract-employee-delegation-met-bjp-presiden

देहरादून, 22 नवंबर । उपनल कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की है। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री से उनके मुद्दों को लेकर वार्ता करने का भरोसा दिया। भट्ट ने कहा कि सरकार और पार्टी कर्मचारी हितों को लेकर पूर्णतया कटिबद्ध है। शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा।

शनिवार को उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल यमुना कॉलोनी स्थित प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर महेंन्द्र भट्ट से मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान उपनल प्रतिनिधियों ने भाजपा अध्यक्ष से अपनी मांगों और उनके समाधान के बिंदुओं पर विस्तार से साथ चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने सुझाव देते हुए कहा कि सभी मुद्दों का समाधान संवाद से ही संभव है। इसलिए सरकार और उपनल संविदा कर्मचारी संघ दोनों को वार्ता की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़नी चाहिए। सभी हमारे ही परिवार के सदस्य हैं, लिहाजा पार्टी उनके हितों को लेकर पूरी तरह सजग है। उन्होने कहा कि उनकी मांगों और सुझावों को संगठन की तरफ से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। पार्टी कर्मियों के हितों को प्राथमिकता देने वाले सकारत्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। अभी तक की बातचीत और मुख्यमंत्री की गंभीरता बताती है कि बहुत शीघ्र आप सबकी समस्या का पूर्णतया समाधान हो जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights