up-ujjwala-scheme-women-benefit

जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं से महिलाओं को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को कम करना और उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। पहले लकड़ी और कोयले के चूल्हों पर खाना बनाना महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद हानिकारक था, लेकिन उज्ज्वला योजना ने उनके जीवन को काफी हद तक आसान और सुरक्षित बना दिया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि वाराणसी जिले में साढ़े आठ वर्षों में उज्ज्वला योजना के तहत लगभग ढाई लाख गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कनेक्शन देते समय लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप निशुल्क प्रदान किया जाता है। वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक योजना के क्रियान्वयन पर जिले में कुल 39.88 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।

उज्ज्वला योजना के अंतर्गत वाराणसी में वितरित एलपीजी कनेक्शन (वर्षवार):

– 2016-17: 53,888

– 2017-18: 5,501

– 2018-19: 84,804

– 2019-20: 31,552

– 2020-21: 279

– 2021-22: 44,680

– 2022-23: 10,862

– 2023-24: 9,679

– 2024-25: 8,014

प्रशासन का कहना है कि उज्ज्वला योजना ने न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार किया है, बल्कि उनके समय और श्रम की भी बचत की है। आने वाले समय में भी पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का कार्य जारी रहेगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights