up-shri-kashi-vishwanath-ceo

वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस कारण श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने आगामी 14 फरवरी से 17 फरवरी तक किसी भी प्रकार का विशेष दर्शन स्वीकार नहीं करने की जानकारी दी है। कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के कारण 14 से 17 फरवरी तक सभी श्रद्धालु झांकी दर्शन ही करेंगे। किसी विशेष दर्शन की अनुमति नहीं रहेगी। उनका अनुरोध है कि कोई भी व्यक्ति विशेष दर्शन के लिए संपर्क नहीं करें। झांकी दर्शन की व्यवस्था सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए किया गया है।

कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए मोबाइल, पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, प्लास्टिक, बैग, पॉलिथीन, तंबाकू उत्पाद इत्यादि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह सभी सामग्री ले जाने पर रोक रहने के कारण, किसी श्रद्धालु के पास इस तरह की आपत्ति वाली सामग्री मिलने पर उसे बाहर ही निकाल दिया जाएगा। दर्शन पूजन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पंक्ति से ही दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कोई विशेष पंक्ति भी नहीं लगेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights