up-prayagrj-hole-pichkari-

प्रयागराज, 27 फ़रवरी । होली पर्व में इस वर्ष बाबा भोलेनाथ के त्रिशूल, डमरू ,तुमड़ी के साथ ही ब्रह्मोस मिसाइल एवं एम-416 की थीम बनी पिचकारियों से बच्चे रंग बरसा खेलेंगे होली। ऐसे आकर्षित करने वाली पिचकारियों रंगों की दुकानें शहर के चौराहों पर से लग गई है। रंगो एवं समरसता से परिपूर्ण होली मनाने के लिए दुकानों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।

प्रयागराज के सोहबतियाबाग मोहल्ले में प्रत्येक वर्ष होली पर दुकान लगाने वाले दुकानदार मंगल ने बताया कि इस होली पर्व में भक्ति एवं शक्ति की थीम बनी पिचकारियों की भरमार है। सिन्दूर एवं ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल, एम-416की थीम बनी पिचकारियों की कीमत 570 रूपये से शुरू हुई है।मंगल ने बताया कि भगवान परशुराम के फरसे वाली पिचकारी का दाम 200 रुपए है। बाबा भोलेनाथ का त्रिशूल, डमरू, तुमड़ी वाली पिचकारी 150 रुपए की है। छाता, हथौड़ा, आकर्षक डिजाइन एवं म्यूजिक वाली पिचकारी 500 रूपए की है।

उन्होंने बताया कि आकर्षक डिजाइन वाली पिचकारियों को देखकर बच्चे आकर्षित हो रहे हैं। ब्रह्मोस, राफेल के बाद बच्चों की पसंद त्रिशूल, डमरू तुमड़ी एवं फरसा, हथौड़ा देख रहें हैं।

रंग बिरंगी आकर्षित करने वाली टोपी भी बाजार में आ चुकी है, दुकानें सज चुकी है। रंग,गुलाल एवं अबीर की भी दुकाने से गई है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights