up-nomination-counselor-honor-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय में मंगलवार को वाराणसी के नामित पार्षदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने नामित पार्षदों का सम्मान माला एवं अंगवस्त्र से किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि नामित पार्षद समाज और संगठन के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। सभी पार्षदों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान करता हूं।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि नामित पार्षद नगर विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी पार्षद नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम का संचालन नवीन कपूर और आभार अशोक पटेल ने ज्ञापित किया।

यहां प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, मधुकर चित्रांश, आलोक श्रीवास्तव, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, अजय गुप्ता, प्रमोद यादव मुन्ना, योगेश वर्मा, राजेंद्र सिंह पटेल, अशोक पाण्डेय, अनिल तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मानित नामित पार्षदगण

भाजपा के महानगर कार्यालय पर सम्मानित नामित पार्षदों में संजीव चौरसिया (एडवोकेट), कमलेश पाल, रमाशंकर सिंह पटेल, संतोष शोलापुरकर, मनोज यादव, कृष्ण कुमार उर्फ किशन कनौजिया, अंकुर महरोत्रा, मुन्ना सरोज, सत्यनारायण साहनी एवं सुधीर कुमार त्रिपाठी हैं।

————-

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights