up-mahoba-son-murder-fader

महोबा, 20 जनवरी ।उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां बाइक सवार दबंगों को हुड़दंग मचाने से रोकना युवक को महंगा पड़ गया। बेखौफ दबंगों ने सोमवार की देर शाम पिता की तेरहवीं के दिन ही युवक पर चाकुओं से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शोर शराबा सुन बीच बचाव करने पहुंचे 5 अन्य परिजन भी घायल हो गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है जबकि गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जनपद के मामला अजनर थाना क्षेत्र के लेवा गांव निवासी राम कृपाल की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, सोमवार को जिसकी त्रयोदशी कार्यक्रम चल रहा था।

परिजनों के अनुसार दबंग अजय यादव ने बाइक सवार अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से लैस होकर राम कृपाल के बेटे विकास (25) पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक की पिटाई होती देख पारिवारिक और रिश्तेदार जन बचाने पहुंचे जहां वह भी दबंगों के कोप के शिकार हो गए। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर दबंग जान माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने विकास को देखते ही मृत घोषित कर दिया । जबकि अनिल पुत्र हरि सिंह (22) की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। तो वहीं मृतक के भाई आकाश (23), सुर्जन सिंह पुत्र नाथूराम (45) , बाबू पुत्र जयप्रसाद (22) का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पिता की त्रयोदशी के दिन हुई पुत्र की हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया।

कुलपहाड़ क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights