बस्ती, 04 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिल में छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमजोत के पास शव लेकर जा रही बस पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दिया। बस सवार किसी भी यात्री के हताहत हाेने की काेई सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरिया निवासी अमरनाथ उपाध्याय के पिता का देहांत हाे गया। बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए बस से शव लेकर जाया जा रहा था। बस का नंबर यूपी 51 ए टी 4410 है। अयोध्या जाते समय विक्रमजोत के पास दोनों युवकों बुलेट आगे लगा कर बस रुकवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस रुकने के बाद फायरिंग कर दी। हालांकि इसके बाद बस सवार सभी लोग अयोध्या में अंतिम के लिए निकल गए। इस घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ विधि कार्रवाई की जाएगी।
