up-child-marriage-free-campaign-launched

उरई, 19 जनवरी । उत्तर प्रदेश के जालाैन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा 27 नवम्बर 2025 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुरीति और दण्डनीय अपराध है, जो बच्चों विशेषकर बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को बाधित करता है। इसे समाप्त करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों, शहरी वार्डों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वयं सहायता समूहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र भिटौरिया, प्रभारी प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पांडेय, डीआईओएस राज कुमार पंडित, बीएसए चंद्रप्रकाश आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights