उत्तर प्रदेश में वसंत की विदाई के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च का अभी पहला सप्ताह ही चल रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले 2-3 दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री और चढ़ सकता है, जिससे कई जिलों में चिलचिलाती गर्मी का अहसास होगा।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी- 40 डिग्री तक जाएगा तापमान
आंचलिक मौसम केंद्र, लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार (6 मार्च) को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका मतलब है कि फिलहाल किसी गंभीर खतरे की चेतावनी नहीं है, लेकिन धूप की तल्खी बढ़ेगी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में यूपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है।

प्रमुख शहरों का तापमान (आज का अनुमान):
– लखनऊ: न्यूनतम 17°C, अधिकतम 33°C (अगले 3 दिनों में 35°C+ संभव)
– नोएडा/NCR: अधिकतम 34°C के करीब
– बांदा: 35.8°C (प्रदेश में सबसे गर्म रहा)
– नजीबाबाद: 14°C (सबसे कम न्यूनतम तापमान)

इन जिलों में दिखेगा धूप का टॉर्चर
अलीगढ़, मथुरा, मेरठ, आगरा से लेकर वाराणसी और गोरखपुर तक आज आसमान साफ रहेगा और दोपहर में तेज धूप खिलेगी। झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, मिर्जापुर, और सोनभद्र जैसे जिलों में तापमान 32 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 7, 8 और 9 मार्च को भी मौसम के मिजाज में कोई नरमी आने के संकेत नहीं हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights