बक्शा थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने साेमवार काे बताया कि बेलापार गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव का वाहन चालक पुत्र विनोद कुमार यादव (30) बीती रात नौपेड़वा बाजार के पीछे नहर किनारे स्थित अपने घर के टीनशेड के नीचे चारपाई पर सो रहा था। परिजनों का आरोप है कि लगभग ढाई बजे रात्रि अज्ञात लोग टीनशेड के नीचे चारपाई पर साे रहे बेटे के पास पहुंचे और उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर बेटे काे नौपेड़वा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक विनोद के शरीर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की गई।
