बता दें कि पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के देवनगर चौराहे के पास की है। जानकारी के अनुसार, एसबीआई बैंक के जालौन शाखा के ब्रांच मैनेजर ईश्वर दयाल अपनी निजी कार से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी कार को रोका। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पहले से ही मैनेजर की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। उन्होंने न केवल कार रोकी, बल्कि बेरहमी से मैनेजर को कार के अंदर से खींचकर बाहर निकाला। इसके बाद उन्होंने उन पर जमकर लाठियों और हाथों से हमला बोल दिया। लेकिन, आसपास के लोगों के जमा होने और शोर मचाने के बाद हमलावर युवक अपनी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
ब्रांच मैनेजर ईश्वर दयाल ने बताया, कि एक अपने काम से जा रहा था कि तभी कुछ लोगों ने मुझे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मौके के आस-पास सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मैनेजर और मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
