देहरादून, 08 अक्टूबर । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर राज्य के सभी 13 जिलों में एकता मार्च निकाले जाएंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एकता मार्च में अधिक से अधिक लोगों से हिस्सा लेने की अपील की। एकता मार्च के लिए मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से फ्री में पंजीकरण कराया जा सकता है।

बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पत्रकारों में बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 31 अक्टूबर को होने वाले एकता मार्च के लिए मेरा भारत पोर्टल के माध्यम से फ्री में पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के लिए संख्या और आयु की कोई बाध्यता नहीं है। यह प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

मंत्री ने बताया कि आयोजनों के दूसरे चरण में 31 अक्टूबर से 16 नवंबर तक राज्य के सभी 13 जिलों में एकता मार्च निकाले जाएंगे। यह लगभग 8 से 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा के रूप में होगा। दो चरणों के बाद चयनित लोगों को 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले तीसरे चरण में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इस चरण में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म स्थल गुजरात के नडियाड से नर्मदा जिले में स्थित स्टैचू ऑफ यूनिटी तक 152 किलोमीटर की पदयात्रा होगी।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान,मेरा युवा भारत की उपनिदेशक मोनिका नामदार सहित उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights