मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। यह यात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संगठन की भावना का जीवंत प्रतीक बनी।पदयात्रा का शुभारंभ व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग्रेन चैम्बर इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।यह विशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों—गौशाला रोड, नई मंडी, द्वारकापुरी, गांधी कॉलोनी, सरवट फाटक, अहिल्याबाई मार्ग, रुड़की रोड, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, शिव चौक, भगत सिंह रोड, लोहिया बाजार और एसडी मार्केट—से होती हुई टाउन हॉल मैदान पर पहुंची। रास्ते भर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विभिन्न विद्यालयों जैसे दीपचंद ग्रेन चैम्बर नई मंडी, एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी, भागवंती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, जैन कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज, लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत व केशवपुरी, शारदेन पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक पड़ाव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलपान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनसे यात्रा का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।टाउन हॉल में आयोजित भव्य जनसभा को मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने संबोधित किया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पदयात्रा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करेगी।जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला यात्रा संयोजक संजय गर्ग, विधानसभा यात्रा संयोजक विशाल गर्ग, अजय सागर, राधे वर्मा, अमन तोमर, सर्वेश त्यागी, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अमत पटपटिया, डॉ. संदीप शर्मा, विपुल भटनागर, निशांक जैन, हरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रेनु गर्ग, सचिन सैनी, पवन अरोरा, रक्षित नामदेव का विशेष योगदान रहा।

पदयात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे—गौरव स्वरूप, डॉ. सुभाष चंद शर्मा, देवव्रत त्यागी, सत्यपाल पाल, राजीव गर्ग, विजेंद्र पाल, रामकुमार सहरावत, भीमसेन कंसल, ममता अग्रवाल, गीता जैन, रोहित वाल्मीकि, प्रवीण खेड़ा, रोहताश पाल, दीपक मित्तल, नंदकिशोर, अमित शास्त्री, मनी पटपटिया, शालिनी आनंद, कमल भगत, मोनाली पवार, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल, विशाल वत्स, मेघा पटपटिया, देशबंधु तोमर, अशोक कंसल, रमेश साईं, सुधीर खटीक, रीना अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, विजय शुक्ला, विनीत कात्यान, नितिन मलिक, संजीव अरोड़ा, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र वाल्मीकि, सभासद कुसुमलता पाल, नवनीत गुप्ता, देवेश कौशिक, प्रशांत चौधरी, प्रशांत गौतम, प्रमोद कुमार, अमित शर्मा, शोभित गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, रजत धीमान, नवनीत कुछल, जितेंद्र कुछल, रजत गोयल, पवन छाबड़ा, कमल किंद्र, ओम प्रकाश अरोड़ा, विजय गिरधर, दीपक मोहन, सुनील दर्शन, मोहित मलिक, अमित रावल, बबीता गुप्ता, संजीव जोगी, विनय गर्ग, राहुल वर्मा, रविकांत शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, हरेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, राजेश गोयल, रघुनाथ नागपाल, सुरेश अनेजा, अजय अनेजा, हरीश अरोड़ा, हितेश आनंद, संदीप राज, कुशवेंद्र तोमर, शलभ गुप्ता, आशुतोष शर्मा, हरीश मित्तल, आदेश गौतम, दिनेश पुंडीर, डॉ. अशोक कुमार सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए शपथ दिलाई गई। टाउन हॉल प्रांगण भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने और देश की अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। यह पदयात्रा न केवल राजनीतिक आयोजन साबित हुई, बल्कि मुजफ्फरनगर की धरती से एक बार फिर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का सशक्त संदेश देशभर में गूंजा।
