केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

वाराणसी,16 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद रविवार को यहां अपने परिजनों के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। दरबार में केन्द्रीय मंत्री उनकी मां और अन्य परिजनों ने बाबा के दरबार में दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने दरबार में अपने परिजनों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ लोजपा (आर)नेता पूर्व एमएलसी मणिशंकर पांडेय भी मौजूद रहे। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद केन्द्रीय मंत्री अपने गतंव्य के लिए रवाना हो गए।

इसके पहले प्रयागराज महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के बाद केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खुशी जताई। उन्होंने अपने अधिकृत एक्स अकाउंट पर लिखा गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।

नर्मदे सिंधु कावेरी जलेऽस्मिन् सन्निधिं कुरु। पुण्यधरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। दूसरे ट्वीट में लिखा , माँ गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights