थाना फेस-तृतीय के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बुधवार को बताया कि सड़क हादसे में मरने वाले व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 35 वर्ष होगी। युवक अपनी बाइक लेकर नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रहे थे। देर रात 3:20 पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए असपताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
