उपाध्यक्ष (लिपिक) पद पर रोहित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (तकनीकी) पद पर चंद्र मोहन जोशी, तथा उपाध्यक्ष (सी-एमटीएस) पद पर हसनैन विजयी रहे। अतिरिक्त सचिव (लिपिक) पद पर अंकेश कुमार, अतिरिक्त सचिव (तकनीकी) पद पर विकास कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव (सी-एमटीएस) पद पर मनोज कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर देवेश कुमार शर्मा ने सफलता प्राप्त की।
परिणामों की घोषणा चुनाव अधिकारी प्रो. अजय वासन एवं सहायक चुनाव अधिकारी मयंक प्रताप सिंह द्वारा की गई, जिसके पश्चात अंकित सैनी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि यह जीत कर्मचारियों के विश्वास की जीत है और आने वाले कार्यकाल में पारदर्शिता, निष्पक्षता और सभी कर्मचारियों की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर्मचारी हितों की रक्षा और सुचारू संवाद उनकी टीम की पहली प्राथमिकता रहेगी।
