uk-poltical-mahendra-bhatt

देहरादून, 07 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हरिद्वार में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि यहां सभा में उमड़ी भीड़ से यह स्पष्ट है कि जनता धामी सरकार की विकास नीतियों से संतुष्ट है और भाजपा के प्रति उसका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार में आयोजित इस जनसभा में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भागीदारी ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भर दिया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार के नौ वर्षों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया, जिससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उद्घाटन से लोकार्पण तक विकास की नीति पर राज्य सरकार सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में लगभग 1100 करोड़ रुपये की जिन योजनाओं की शुरुआत आज की गई है, उन्हें भी भाजपा सरकार में ही पूरा किया जाएगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights