uk-politics-bjp-president-

नोट: हेडिंग में संशाेधन कर पुन: जारी की गई।

देहरादून, 27 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस आंतरिक क्षरण से जूझ रही है और उसे डैमेज कंट्रोल की आवश्यकता है, जबकि भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में सांसद भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को लगातार नुकसान हो रहा है, वहीं भाजपा में बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा को आने वालों को व्यवस्थित करने की चुनौती है। शिक्षा अधिकारी प्रकरण में भाजपा की कथित मिलीभगत के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और विकास का माहौल कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विधायकों से मुलाकात के संबंध में उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद पार्टी की कार्यशैली का हिस्सा है। इसी क्रम में विधायक अरविंद पांडे से मुलाकात हुई। भाजपा नेत्री रानी दिव्यानी के स्वास्थ्य खराब होने पर शिष्टाचार भेंट भी की गई। दायित्वधारियों की घोषणा को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में भट्ट ने बताया कि प्रदेश इकाई द्वारा तैयार सूची राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है और वह दिल्ली में विचाराधीन है। निर्णय होने के बाद एक दिन के भीतर नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights