uk-political-cong-protest

हरिद्वार, 12 मार्च । विद्युत विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने दूधियाबंद भूपतवाला स्थित बिजली घर पर प्रदर्शन किया और धरना दिया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड के बिजली उत्पादक प्रदेश होने के बावजूद प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार द्वारा महंगी बिजली दी जा रही है। इस वर्ष बिजली बिलों में छूट न देकर सरकार ने आम जनता के ऊपर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग मनमानी कर रहा है। महज 5000 का बिल जमा ना करने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। जिला महानगर कांग्रेस महासचिव कैलाश भट्ट और युवा नेता अजय गिरी, जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरुण व्यास ने कहा कि अन्य प्रदेशांे की भाजपा सरकार कई कई यूनिट बिजली फ्री दे रही हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धरने को संबोधित करते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजन सस्ती बिजली को तरस रहे हैं।

एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा और यूथ कांग्रेस जिला महासचिव शुभम जोशी ने कहा कि आमजन महंगी बिजली से परेशान है और आने वाले दिनों में इस सरकार की विदाई करने का मन बना चुका है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विमल शर्मा साटू, ओम मलिक, करन सिंह राणा, ऋषभ वशिष्ठ, गौरव गोस्वामी, नागेश रावत, रितेश पांडेय, मोहित अरियाल शर्मा, डुंगर सिंह, ऋषभ गिरी, राहुल पाठक, अनिल ठाकुर, सत्यम शर्मा, तरूण बेरी, मनीष कौशल, योगेश त्यागी, जतिन बब्बर, विकास शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights