uk-police-recovered-lost-mobil

हरिद्वार, 28 फ़रवरी । ऑपरेशन रिकवरी के तहत सीईआईआर पोर्टल की मदद से सिडकुल पुलिस ने 140 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। सिडकुल पुलिस ने तकनीकी सहयोग के जरिए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। बरामद मोबाइलों में कई फोन बाहरी राज्यों से रोजगार के लिए सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में काम करने आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ फोन स्थानीय निवासियों के थे।लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी लौटी।

बरामद मोबाइलों में आईफोन 4, ओप्पो 25, नथिंग 11, सैमसंग 25, रियलमी 22, एमआई 10, वीवो 29, वनप्लस 10 और आईक्यू 4 मोबाइल शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर व हेड कांस्टेबल विवेक यादव की अहम भूमिका रही। उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सतत फील्ड कार्रवाई के जरिए मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights