uk-pension-installment-payment-cm

देहरादून, 05 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्रता परीक्षण, सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाया जाए, ताकि लाभ केवल वास्तविक और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर वन-क्लिक प्रणाली के माध्यम से जनवरी 2026 की पेंशन किस्त का भुगतान किया। उन्हाेंने राज्य के 9,47,345 लाभार्थियों के बैंक खातों में 141.66 करोड़ हस्तांतरित किए। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और डिजिटल भुगतान प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण हुआ है। इस अवधि में 15,784 नए लाभार्थियों को पेंशन योजनाओं में जोड़ा गया,जबकि 1,523 अपात्र नामों को पोर्टल से हटाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं,बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार हैं। सरकार गरीबों, वृद्धों, महिलाओं, दिव्यांगों और किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक निर्बाध रूप से पहुंचे। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights