uk-pediatrician-selection-

उत्तरकाशी, 10 फरवरी । अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में इंस्पायर अवार्ड मानक के तहत आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 78 छात्रों ने अपने नवाचार आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। मूल्यांकन के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद के 8 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया।

मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्रों की रचनात्मकता और नवाचार की सराहना की। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

जिला सह समन्वयक डॉ. संजीव डोभाल ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों से वैज्ञानिक और नवोन्मेषी विचार आमंत्रित किए जाते हैं। चयनित छात्रों को मॉडल बनाने के लिए 10,000 की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

समापन समारोह में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन माधव जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत और अन्य निर्णायकों ने बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय प्रकाश नौटियाल ने किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights