uk-paush-month-minister

अल्मोड़ा, 11 जनवरी । उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अल्मोड़ा जनपद के कटारमल स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर में आयोजित सूर्य पर्व मेले में शामिल हुईं।

सूर्य पर्व पर मेला प्रतिवर्ष पौष माह के अंतिम रविवार को पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के जीवंत प्रतीक हैं। सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के बाद कटारमल सूर्य मंदिर धार्मिक पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है।

मंत्री ने बताया कि भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से शीघ्र ही मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए बजट को स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के सभी धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है, जो ‘विकास भी–विरासत भी’ की भावना के अनुरूप है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजन एवं हवन भी किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र दयाल, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंदन राम, स्याही देवी मंडल महामंत्री देवेंद्र मेहरा, मजखाली मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights