uk-oath-national-voters-day

नैनीताल, 25 जनवरी । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जनपद नैनीताल के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।

शपथ के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए बिना किसी धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा या प्रलोभन से प्रभावित हुए निर्भीक होकर मताधिकार के प्रयोग का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में जगदीश चंद्रा, मनोज कुमार कत्याल, रेवाधर मठपाल, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे, गौरव किरार, रविकांत सेमवाल, अमित कुमार, हरकेश सिंह और ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। एसएसपी के निर्देशन में जनपद के सभी थानों और अग्निशमन केंद्रों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights