uk-mythological-rahu-paith

पौड़ी गढ़वाल, 16 जनवरी । जिले के पैठाणी स्थित पौराणिक राहु मंदिर के सौंदर्यकरण एवं विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 90 लाख की लागत से प्रस्तावित योजना का क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पैठाणी आगमन पर कैबिनेट मंत्री का भव्य रैली के माध्यम से गर्मजोशी से स्वागत किया।

भूमि पूजन के बाद राहु मंदिर पैठाणी परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हो रहे समस्त विकास कार्य जनता के हर एक वोट की ताकत और विश्वास का परिणाम हैं। श्रीनगर विधानसभा को तीर्थाटन और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है और आने वाले दो वर्षों में पूरे क्षेत्र की कायाकल्प योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। कंडारस्यू पंपिंग योजना आगामी तीन महीनों में शुरू कर दी जाएगी, जिससे घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। डॉ. रावत ने यह भी घोषणा की कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैठाणी में एक अतिरिक्त भव्य पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। आने वाले समय में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थाटन के लिए पहुंचेंगे, इसी को ध्यान में रखकर अभी से योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि सौंदर्यकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के बाद राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में अपनी सशक्त पहचान बनाएगा।

इस मौके पर धर्माचार्य रसिक महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, भाजपा जिला अध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर, जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल, मातवर सिंह रावत, संपत सिंह रावत, राहु मंदिर पंचायत कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत, समिति सदस्य कुंदन रावत, बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, मंडल अध्यक्ष पैठाणी विजय रौथान आदि शामिल रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights