प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता शहर के एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। करीब एक वर्ष पूर्व इंटरनेट के माध्यम से उसकी पहचान काशीपुर निवासी साहिल वर्मा से हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान साहिल उसे बहकाकर कालाढूंगी रोड के समीप एक जंगल क्षेत्र में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। घटना से व्यथित छात्रा ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच में आरोप सही पाए जाने पर साहिल वर्मा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे काशीपुर के सुभाष नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश जोशी के अनुसार मामले की जांच संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जारी है।
